logo

3 लाख रुपये का एक किलो आम, झारखंड के इस गांव में किसान ने उगाया सबसे महंगा आम

aam_khunti.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ये आम, खास है। हरा, बैंगनी और लाल ये आम 3 लाख रुपये का एक किलो मिलता है। आपको यदि 1 ही आम चाहिए तो  10 हजार रुपये चुकाने होंगे। ये मियाजाकी आम है। जापान की खास प्रजाति का आम। आजकल खूंटी में इसकी खूब पैदावार हो रही है। ये मियाजाकी आम है। और इस आम को सहेजते, सहलाते, दुलारते और पेड़ के आसपास घास की सफाई करते ये हैं रंजीत टोपनो। रंजीत टोपनो किसान हैं। खूंटी के तोरपा प्रखंड अंतर्गत मरचा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। इन्होंने ही दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अपने बाग में उगाया है। फसल अच्छी हुई है। अच्छी कीमत मिलने की भी उम्मीद है। 

मरचा गांव के रंजीत टोपनो के बाग में लगा आम
खूंटी के तोरपा प्रखंड में मरचा गांव के रहने वाले किसान रंजीत टोपनो ने अपने बाग में 2 साल पहले मियाजाकी प्रजाति का आम का पौधा लगाया था। अब ये पेड़ बन चुका है। फल भी देने लगा है। मियाजाकी प्रजाति का एक आम 10 हजार रुपये तक का हो सकता है। 1 किलो आम की अधिकतम कीमत 3 लाख रुपये तक हो सकती है। मियाजाकी आम बहुत खास है। इसका रंग बैंगनी होता है। देखने में काफी खूबसूरत लगता है। पकने पर एक आम 900 ग्राम तक वजनी हो सकता है। इसकी खेती मुख्य रूप से जापान में होती है। लेकिन ये रंजीत तक कैसे पहुंची। उनको मियाजाकी आम लगाने का आइडिया कहां से आया। इसकी कहानी भी दिलचस्प है। 

कोलकाता से मियाजाकी का दो पौधा लाये थे
रंजीत, मियाजाकी आम के बारे में कुछ नहीं जानते थे। फिर उनको कब और कैसे पता चला। दरअसल, रंजीत के भाई अगस्तुत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी करते हैं। उनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी। 2021 में अगस्तुत ही मियाजाकी आम का 2 पौधा घर ले आये। फिर अगस्तुत और रंजीत ने इसे बड़े प्यार से अपने बाग में लगाया। अच्छे से देखभाल की। खूब सींचा। अब पौधे फलदार पेड़ में तब्दील हो चुके हैं। फसल भी लगी है। वो भी खूब। ढेर सारे आम लगे हैं। फसल देख रंजीत काफी खुश हैं। रंजीत ने बगीचे में अमेरिकन रेड पाल्मर प्रजाति का भी आम लगाया है। वो आम भी खूब स्वादिष्ट है। 
तो अगर आम मैंगो लवर हैं। गर्मियों में बिना आम के गुजारा नहीं होता। लंगड़ा और मालदा आम खाकर उकता गये हैं तो मियाजाकी का स्वाद चख सकते हैं। हां, बस ध्यान रखिएगा कि आपको अपनी एफडी ना तुड़वानी पड़ जाये। 3 लाख रुपये का 1 किलो मिलता है भाई।

Tags - Miyazaki mangoJharkhandJharkhand news